फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: जयमाल के बाद फेरों के समय दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Thu, 04 May 2023 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में जयमाल के बाद फेरों के समय दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। दूल्हे की बीमारी का पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद बरात बिन दुल्हन ही लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बसरेहर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम बरात आई। जयमाल के बाद फेरों के समय दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे खलबली मच गई और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी औरैया जिले के एक युवक संग तय की थी।

विज्ञापन


मंगलवार को वर पक्ष के लोग बरात लेकर गांव पहुंचे। कन्या पक्ष के लोगों ने बारात का जोरदार तरीके से स्वागत किया। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म पूरी हो गई। इसके बाद फेरों के वक्त दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे खलबली मच गई। दुल्हन ने दूल्हे के होश में आने के बाद फेरों की रस्म पूरी न करते हुए शादी से इंकार कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

कन्या पक्ष का कहना था कि दूल्हे को दौरे आने की बात वर पक्ष के लोगों ने नहीं बताई थी। वहीं, दुल्हन ने बताया कि शादी तय होने के बाद उसकी दूल्हे से कई बार फोन पर बात हुई, लेकिन उसने कभी भी अपनी इस बीमारी का कोई जिक्र नहीं किया। बुधवार सुबह तक दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन व उसके माता-पिता को शादी करने के लिए मनाते रहे पर दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर लौट गए। किसी भी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें