आग से दुकान की दीवारों में दरार आ गई
दुकानदारों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे पंखे, बैटरी, मोटर, मिक्सर, टीवी, आटा चक्की, तार समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल चुके थे। आग से दुकान की दीवारों में दरार आ गई।
पीड़ित को दी जाएगी आर्थिक सहायता
राजस्व लेखपाल सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि घटना की जानकारी पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।