लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के पहिये में आग लग गई। ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोका गया और मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि आग पहिए में ब्रेकशू के चिपकने से लगी थी। टीम ने पहिए में आई कमी को दूर किया। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रेन 20 मिनट तक भरथना स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
मंगलवार को कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस सुबह जब साम्हों और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। तभी एक केबिन मैन ने इंजन से छठी बोगी के पहिए से आग की लपटें उठते देखीं। उसने इसकी सूचना कंट्रोलरूम को दी। तब तक ट्रेन भरथना स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी जिससे ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने के बाद गार्ड और लोको पायलट मौके पर बोगी के पास पहुंचे तो पहिए में उन्हें आग लगी दिखाई दी। उन्होंने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझा दिया। इसके बाद तकनीकी टीम को पहुंची। जांच में पता चला कि ब्रेक शू पहिए पर चिपक गए थे। काफी देर से ब्रेकशू के चिपके रहने से पहिए में आग लग गई थी। इसके बाद ब्रेक शू को ठंडा किया गया और मरम्मत की गई। जिसके बाद ट्रेन को नौ बजकर 55 मिनट पर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।