फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ऊंचाहार एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों ने खुद ही आग पर पाया काबू, हादसा बचा

Sun, 10 Nov 2024 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: ऊंचाहार एक्सप्रेस की कोच संख्या एस-4 में भीड़ के चलते माचिस के पैकेट की रगड़ से आग लग गई। धुआं देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से प्रयागराज जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस के कोच एस-4 में रखे एक बैग से रविवार सुबह करीब चार बजे धुआं उठने लगे। धुआं देख यात्रियों के चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ की जांच पड़ताल में एक बैग में माचिस के पैकेट से आग लगने की बात सामने आई है। करीब 40 मिनट तक जांच पड़ताल करने के बाद आरपीएफ और जीआरपी एक आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ट्रेन करीब 05:21 मिनट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


रविवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस के एस-4 कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग होने पर ट्रेन को 04:05 मिनट पर रोक दिया गया। आरपीएफ ने ट्रेन में लगे अग्निशमन उपकरण की मदद से बैग से निकल रहे धुएं को बुझाया। आरपीएफ की जांच में पता चला कि जिला प्रतापगढ़ के थाना हदगवां पोस्ट भदरी के नया पुरवा निवासी यात्री अनिल कुमार (45) पुत्र रामगरीब के बैग में रखे माचिस के पैकेट पर पैर रखने की वजह से हुई रगड़ से आग लगी है।

मौके से माचिस की 12 डिब्बियां मिली हैं। ट्रेन को यहां से लगभग 40 मिनट बाद यहां से रवाना करके इकदिल स्टेशन के लूप लाइन पर 05:02 पर रोक लिया गया। यहां जीआरपी शैलेष निगम और आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को उतारकर फिर जांच पड़ताल की। आरोपी यात्री अनिल कुमार को गिरफ्तार करके ट्रेन 05:21 पर रवाना कर दी गई।
 
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक यात्री के बैग में माचिस रखी होने से उसके बैग में आग लगने की बात सामने आई है। कोई जनहानि या रेलवे की हानि नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें