फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एसेंस व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के प्रमुख आइसक्रीम एसेंस व्यवसायी की शुक्रवार रात को औरैया जिले में हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। उनकी कार दलेेलनगर कस्बा के पास एक ट्रक में जा घुसी। कार चालक के अलावा बेटे की पत्नी, पोती और साली इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह महमूद खां निवासी एसेंस कारोबारी रामशंकर केसरवानी (70) अपनी वैगनआर कार से कानपुर गए हुए थे। कार में रामशंकर के सबसे छोटे बेटे आशीष उर्फ नीलू की पत्नी वंदना, उसकी बेटी अंशिका (17) व साली ममता समेत शहर के धूमनपुरा मोहल्ला निवासी चालक महताब पुत्र गेंदालाल थे। शुक्रवार रात सभी लोग कार से लौट रहे थे, तभी करीब 11 बजे औरैया के मुरादगंज थाना क्षेत्र के तहत दलेलनगर कस्बा के पास हादसा हो गया। हाईवे ओवरब्रिज पर चढ़ते वक्त तेज रफ्तार कार एक ट्रक के पीछे जा घुसी। कार के आगे का हिस्सा ट्रक में समा गया। आगे बैठे वृद्ध रामशंकर की मौके पर मौत हो गई। बाकी चार लोग भी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की खबर इटावा में उनके छोटे बेटे नीलू के पास पहुंची। आनन-फानन में परिजन रवाना हुए। शुक्रवार रात को ही सभी घायलों को औरैया जिला अस्पताल से आगरा प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां सभी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि ममता के मुंह व जबड़े में गंभीर चोट आई हैं। शनिवार को व्यवसायी के घर पर तमाम लोग पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे औरैया में पोस्टमार्टम होने के बाद लोडर से शव घर पहुंचा। शाम को यमुनाघाट पर अंत्येष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें