फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: भागवत कथा में शराब पीकर मचाया उत्पात, तोड़फोड़ और मारपीट भी…आंबेडकर की फोटो फेंकने का आरोप, एक गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के भौराजपुर में भागवत कथा के दौरान दबंगों ने व्यास गद्दी और बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान कर ग्रामीणों को पीटा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कथास्थल पर घटना के बाद मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ताखा कस्बे के भौराजपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हंगामा मचाया। उन्होंने जबरन व्यास गद्दी पर बैठने की कोशिश की और मना करने पर कथा पंडाल में तोड़फोड़ की। आरोप है कि दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए कई ग्रामीणों को पीटा, महिलाओं को धमकाया और मंच पर रखी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो फेंक दी।

विज्ञापन

साउंड सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भौराजपुर गांव में दलित समाज के लोग मिलकर चार जनवरी से भागवत कथा का आयोजन कर रहे थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के पास रहने वाले विशेष समाज के कुछ लोग पंडाल में पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, राम यादव, भूरे यादव, संजीव यादव, महिपाल यादव निवासी नगला जिंद, महेंद्र सिंह व ऋतिक कुमार निवासी मेंदीपुरा अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए थे।

व्यास गद्दी पर बैठकर कीर्तन करने की जिद की
कथा के परीक्षित ग्रामीण अखिलेश जाटव ने तहरीर में बताया कि आरोपियों ने व्यास गद्दी पर बैठकर कीर्तन करने की जिद की। मना करने पर वे भड़क गए और पंडाल में उत्पात मचाने लगे। इस दौरान अखिलेश के नाबालिग भाई राहुल और उसे बचाने आए ब्रजपाल व गौरव की भी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे चारों घायल हो गए। ग्रामीणों ने रात में पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि उन्हें ही धमकाया गया।
विज्ञापन



सात नामजद और तीन चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बुधवार सुबह घटना की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता को दी गई। उनके हस्तक्षेप के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ऊसराहार थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि शराब पीकर मारपीट की घटना हुई है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर सात नामजद और तीन चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही राम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को भागवत कथा का आयोजन एहतियातन बंद रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें