फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: नशे में धुत कार सवारों का टोल प्लाजा पर तांडव; बैरियर तोड़कर जमकर मचाया उत्पात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 11:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर शराब के नशे में कार सवारों ने बैरियर तोड़कर उत्पात मचाया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर स्थित ग्वालियर-बरेली हाईवे पर बने एनएचएआई टोल प्लाजा पर मंगलवार रात कार सवारों ने शराब के नशे में कई बैरियर तोड़ मौके से भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार मालिक व चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मंगलवार रात 10 बजे एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची, जिसमें दो लोग सवार थे। टोल कर्मचारियों के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे। टोल कर्मियों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद कार चालक ने अचानक वाहन को दौड़ाते हुए बैरियर तोड़कर पार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार
प्लाजा के इंचार्ज सुशील कुमार यादव ने बताया कि जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, कार चालक ने दोबारा चक्कर लगाकर अन्य बैरियरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टोल मैनेजर की ओर से चौबिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में कार चालक संजय सिंह निवासी ग्राम मसनाई, कार चालक गौरव यादव निवासी ग्राम मसनाई व दीप कुमार उर्फ दीपू निवासी ग्राम नगला धौकल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें