फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आजीवन कारावास काट रही डकैत कुसमा नाइन की बिगड़ी तबीयत, रेफर

Sat, 01 Feb 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आजीवन कारावास काट रही 65 साल की डकैत कुसमा की तबीयत बिगड़ गई। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फक्कड़ गैंग की सदस्य कुसमा 2017 से जिला कारागार में है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हुआ उपचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही पूर्व दस्यु डकैत कुसुमा नाइन क्षय रोग की बीमारी के साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित है। जिला कारागार में शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कुसमा नाइन (65) निवासी जालौन के थाना कुठौंद के गांव टिकरी की रहने वाली है। वह चंबल के कुख्यात डकैत राम आसरे उर्फ फक्कड़ की विशेष सहयोगी रही है। नाइन लगभग 20 सालों से वह जेल में बंद है। छह नवंबर 2017 को प्रशासनिक आधार पर उसे कानपुर जेल से इटावा जिला जेल भेजा गया था।

तीन केस में उसे आजीवन कारावास व एक केस में सात साल की सजा हुई थी। शुक्रवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर कुसमा नाइन को जिला जेल से जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां से डॉक्टर की ओर से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जिला जेल के अधीक्षक कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि कुसुमा नाइन एक्स्ट्रा पलमोनरी टीबी तथा लीवर एसाइटिस जैसी बीमारी से दो महीने से ग्रसित है। आयुर्विज्ञान विवि में वह दो-तीन बार भर्ती भी रह चुकी हैं और वहीं से उसका इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें