फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: कम्पोजिट स्कूल पानी में डूबा, पंचायत भवन में चलीं कक्षाएं, किचन में सांप निकलने से नहीं बना मिड-डे मील

Sat, 12 Sep 2026 03:10 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर स्थित बिजौली कम्पोजिट स्कूल में बारिश के पानी से जलभराव होने और रसोई में सांप निकलने के कारण मिडडे मील नहीं बन सका। प्रधानाध्यापिका ने बीईओ को सूचना देकर बच्चों को पास के पंचायत भवन में बैठाया और बाजार से नाश्ता मंगवाकर खिलवाया।
विज्ञापन
बिजौली कम्पोजिट स्कूल परिसर पानी में डूबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के बकेवर कस्बे में बारिश का कहर अब स्कूलों को चपेट में लेने लगा है। पिछले तीन दिन में हुई बारिश के कारण कई परिषदीय स्कूलों के परिसर जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार की दोपहर गुरुवार की  रात को क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ग्राम पंचायत बिजौली के कम्पोजिट विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव हो गया है।

विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना दी। जलभराव के कारण शनिवार को स्कूल गांव के पंचायत घर में लगाना पड़ा। शुक्रवार को स्कूल परिसर में थोड़ा पानी भरा था, जिससे स्कूल के कमरों तक आने-जाने के रास्ते खुले थे। शुक्रवार दोपहर और शाम को अच्छी बारिश इस क्षेत्र में होने से स्कूल परिसर में और अधिक पानी भर गया। इससे स्कूल के मुख्य गेट से कमरों तक जाने आने का रास्ता भी छह इंच तक डूब गया।

http://



परिसर में बच्चों को बैठाने की अनुमति दे दी

शनिवार सुबह जब स्कूल स्टॉफ और बच्चे स्कूल पहुंचे, तो स्कूल गेट से ही जलभराव की स्थिति बनी देख पानी में घुसकर परिसर पहुंचे। प्रधानाध्यापिका मीरा देवी ने इसकी जानकारी फोन से खंड शिक्षा अधिकारी महेवा को दी। ग्राम प्रधान तिलक सिंह राजपूत व पंचायत सचिव अनुष्का दुबे को सूचना दी। प्रधानाध्यापिका मीरा देवी ने बताया कि पंचायत सचिव ने स्कूल के पास ही स्थित पंचायत भवन परिसर में बच्चों को बैठाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

किचन में सांप निकलने से नहीं बना मिड-डे मील     
उसके बाद पंचायत भवन के बरामदे में बच्चों को बैठाकर कक्षाएं चलाई। बिजौली कम्पोजिट स्कूल में 188 छात्र संख्या हैं। शनिवार को 105 छात्र छात्राएं मौजूद रहे। वहीं, स्कूल की किचन में सांप निकलने से मिड-डे मील नहीं बन सका। इस पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को बाजार से कुछ मंगाकर खिलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें