फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: CM योगी के दौरे से पहले इटावा में बढ़ी सतर्कता, सपा और कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट

Sun, 26 Jul 2026 10:16 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले इटावा में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर इटावा में पुलिस और प्रशासनिक महकमा पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया है।

सपा और कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट - फोटो : amar ujala

विपक्षी नेताओं पर पुलिस की नजर, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने विपक्षी दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ा पहरा लगा दिया। शनिवार सुबह से ही सपा और कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के आवासों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से जिले के राजनीतिक हलकों में हलचल काफी तेज हो गई है। विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र में जनता की आवाज और विरोध के अधिकार को दबाने का प्रयास करार दिया है।
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट - फोटो : amar ujala

एहतियातन उठाए गए कदम, प्रमुख मार्गों व स्थलों पर बढ़ा पहरा

दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एहतियातन सुरक्षा के यह कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिले के सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों और प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें