फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: गड़े खजाने के लिए दी गई थी बालक की बलि, पुलिस ने एक और हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 15 May 2024 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बालक की गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ने एक सप्ताह पहले सरेंडर किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में एक माह पहले बालक की गला काटकर हत्या करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी ने एक सप्ताह पहले अदालत में आत्मसमर्पण किया है। पकड़े गए आरोपी ने जंगल में गड़े हुए खजाने के लिए बालक की बलि देने की बात स्वीकारी है। मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


जसवंतनगर थाना क्षेत्र में गांव सिरसा की मड़ैया निवासी मुलायम सिंह का बेटा ओमजी उर्फ लकड़ो 14 अप्रैल को घर के बाहर से लापता हो गया था। 19 अप्रैल को घर से 500 मीटर की दूरी पर जंगल में एक गड्ढे में ओम जी गला कटा शव कचरे के ढेर में दबा हुआ मिला था। इस दौरान इसी गांव में अपनी ननिहाल में आए आगरा जिले के लवकुश को छुरी सहित पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने कारण का खुलासा नहीं किया था, लेकिन आशंका व्यक्त की गई थी कि बालक की तंत्र-मंत्र के चक्कर में बलि दी गई है।

विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि लवकुश ने पूछताछ में गंगा सिंह और मुख्य आरोपी मान सिंह का नाम बताया था। मानसिंह ने आठ मई को कोर्ट में सरेंडर करके हाजिर हो गया। बुधवार सुबह सवा सात बजे पुलिस ने गंगा सिंह निवासी सिरसा की मढ़ैया को गिरफ्तार लिया। पूछताछ में पता चला कि जंगल में गड़ा खजाना पाने के लिए बच्चे की बलि दी गई थी। मानसिंह तंत्र-मंत्र करता है, जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के बाद गंगा सिंह को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें