फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पुलिया के पास युवक का शव पड़ा मिला, सिर और मुंह कुचला हुआ था, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 15 Nov 2025 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भरथना कस्बे के पीपरीपुर गांव के सामने पुलिया की नाली में युवक का कुचला हुआ शव पड़ा मिला है। मृतक के पिता  ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को हुई लड़ाई के चलते गांव के ही एक युवक ने हत्या की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के भरथना कस्बे में पीपरीपुर गांव के सामने बंबे की पुलिया के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का सिर और मुंह कुचला हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी ईंट या किसी भारी चीज से कुचलकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पीपरीपुर गांव के लोग खेत पर आए थे।

विज्ञापन

उन्होंने पुलिया की नाली में युवक का शव पड़ा देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने युवक की पहचान युवक की पहचान मोहित (28) निवासी तुर्कपुरा के रूप में हुई। सूचना पर एसपी देहात श्रीशचंद्र, सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की।

विज्ञापन

किसी बात को लेकर हुई थी लड़ाई
वहीं, फॉरेंसिक ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पिता रामशंकर ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि उक्त युवक से बेटे की शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। आशंका है कि उसी ने हत्या कर दी। पिता ने बताया कि मोहित पल्लेदारी का काम करता था। वह भी पल्लेदारी करते हैं। एसपी देहात ने बताया कि युवक का शव मिला है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें