फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पथराव और फायरिंग करने का एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक तमंचा और दो खोखे समेत ये सामान हुआ बरामद

Sat, 30 Aug 2025 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: 27 अगस्त को फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में 50-60 युवकों ने फायरिंग और पथराव करके दहशत फैलाई दी। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और घटनास्थल पर पड़ा तमंचा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में फायरिंग और पथराव करने के एक और आरोपी को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। 28 अगस्त को फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मोहल्ले के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि दिनदहाड़े करीब 50-60 युवकों ने फायरिंग और पथराव करके दहशत फैलाई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से करीब 10 युवकों को चिह्नित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक आरोपी को 28 अगस्त को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतावली नहर पुल के पास तनुज वर्मा उर्फ शक्ति (24) निवासी कृष्णा होटल वाली गली आनंदनगर को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी फायर किया। इसमें तनुज के दाहिने पैर गोली लगी। घायल को आरोपी को गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में भेज दिया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें