फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में गरजे अखिलेश यादव: 'सवालों से घबराती है भाजपा', कहा- जो जेपी को बेच सकते, उनसे उम्मीद क्या? ये भी कहा

Fri, 28 Aug 2026 01:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में रक्षाबंधन के मौके पर जनता से मुलाकात के दौरान भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जो लोग जयप्रकाश नारायण (जेपी) को बेच सकते हैं, उनसे किसी भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। अखिलेश यादव ने महिलाओं, किसानों, शिक्षा और बढ़ती महंगाई के मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

सपा प्रमुख ने महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके उत्थान के लिए पूरे सम्मान के साथ नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जयप्रकाश नारायण (जेपी) के नाम और उनके विचारों को बेच दिया है।

http://



जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे किसी भलाई की उम्मीद नहीं

जिस जेपी की तस्वीर रखकर कभी भाजपा ने अपने गठन के समय खुद को समाजवादी होने का ढोंग किया था, आज वही लोग उन्हें बेच रहे हैं। जो जेपी को बेच सकते हैं, उनसे किसी भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। महंगाई पर घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि जहां एक तरफ चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं( वहीं पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाकर उनसे चंदा वसूलने के लिए ये सब किया जा रहा है।

महंगाई और फीके पड़े त्योहार
पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी सामानों के महंगे होने से बाजारों से रौनक गायब है और त्योहार फीके पड़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खुद मुनाफा कमाने में जुटी है और उद्योगपतियों को खुली छूट देकर मुनाफे का बंटवारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी कंपनियों के साथ किए जा रहे एमओयू (समझौता ज्ञापनों) पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे समझौते किए जा रहे हैं, जिससे किसानों के हाथ से खेती छिन जाएगी।

भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहती
जो तीन काले कानून सरकार वापस लेने का नाटक करती है, वे आज भी किसी न किसी रूप में लागू किए जा रहे। सैफई और लखनऊ में स्वीकृत नए प्राइमरी स्कूलों के निर्माण कार्य को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि सामंतवादी और वर्चस्ववादी सोच रखने वाले लोग नहीं चाहते कि गरीब का बच्चा पढ़े-लिखे, क्योंकि पढ़ा-लिखा गरीब सरकार से सवाल करने की ताकत रखता है और भाजपा के लोग सवालों से घबराते हैं।

विज्ञापन

नेपाल त्रासदी पर कही ये बात
वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे मित्र पड़ोसी देश में एक बड़ी घटना हुई है। इसकी सही वजह का पता वैज्ञानिक तरीके से लगाना होगा। यह भूकंप के कारण हो सकता है, या बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा नदी में गिरने और अस्थायी रुकावट पैदा करने के बाद, बर्फ के अचानक पिघलने और पानी के तेज़ बहाव के कारण भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें