फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: ओवरटेक कर रही कार ने सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, दंपती व बेटे की मौत

Sun, 07 Dec 2025 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती व उनके बेटे की मौत हो गई। घटना में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओवरटेक कर रही कार सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारती हुई दूसरी तरफ खेत में उतर गई। हादसे में बाइक सवार दंतपी और उनके 13 साल के बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। कार सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया है। राजू राजपूत (40) निवासी गांव मोहब्बतपुर बसरेहर कस्बे में पंक्चर के दुकान किए था।

विज्ञापन


विज्ञापन


लंबे समय से वह कस्बे में ही मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। रविवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह पत्नी प्रीति (35) व बेटे छोटू (13) के साथ बबेर के गांव गाजेपुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक से लौट रहा था। रास्ते में चौबिया थाना क्षेत्र में बरालोकपुर के पशु बाजार के पास इटावा की तरफ से जा रही कार ने एक वाहन को ओवरटेक करने की होड़ में सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें