फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

Mon, 22 Sep 2025 01:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर रविवार रात हादसा हुआ।
विज्ञापन
विष्णु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव में बने पैतृक घर से कस्बे में बने घर पर लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक में रविवार रात कानपुर आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौत हो गई। पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नितिन (27) निवासी कस्बे की बजरिया गली रविवार को बेटे विष्णु (6) के साथ रविवार देर रात अपने पैतृक गांव मनियांमऊ से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर आगे बैठा बेटा और पिता दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाबा प्रेमनारायन ने बताया कि बेटा और नाती गांव में परिवार में जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। विष्णु की मौत से दादी आशा, बाबा प्रेम नारायण समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें