फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: आगरा के चार जमातियों के संपर्क में आए 12 लोग भर्ती, दो मस्जिदों में 7 से 11 मार्च तक ठहरे थे

Tue, 07 Apr 2020 06:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मिला जमाती इटावा और चितभवन की मस्जिदों में रुका था, जिसके संपर्क में आए 12 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। सभी के सैंपल जांच के लिए पीजीआई सैफई भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि आगरा से मुस्लिम समाज के चार लोग सात से 11 मार्च तक शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोहल्ला और चितभवन की मस्जिदों में रुके थे। यहां से चारों लोग औरैया चले गए। औरैया में ये लोग 14 से 28 मार्च तक रुके फिर वहां से आगरा लौट गए।

 
विज्ञापन

आगरा में कोरोना के लक्षण मिलने पर चारों की जांच कराई गई। एक कोरोना पाजिटिव पाया गया। आगरा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चारों का यात्रा इतिहास खंगाला। इसमें चारों के इटावा शहर, चितभवन और औरैया जाने की जानकारी हुई।

इस यात्रा इतिहास के संबंध में एसएसपी आगरा ने 6 अप्रैल को एक पत्र इटावा जिला प्रशासन को भेजा। इससे प्रशासन में खलबली मच गई। आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम अधिकारियों और पुलिस के साथ दोनों जगह पहुंची। चितभवन के 10 और शहर से दो लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि नसरुद्दीन (50) पुत्र अली मोहम्मद, अजीज खां (52) पुत्र अब्दुल खां, अरमान खां (29) पुत्र सलीम खां, मो.अजिज (22) पुत्र सलीम खां, फरीद खां (48) पुत्र कपू खां, मो.सलीम (52) पुत्र लाल खां, मुन्ने खां (55) पुत्र कले खां, शहाबुद्दीन (64) पुत्र सदीक, अजमेरी खां (56) पुत्र बसीर अहमद, नफीस खां (38) पुत्र लतीफ खां सभी चितभवन के रहने वाले और तौफीक पुत्र लतीफ निवासी कटरा शमशेर खां को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति का नाम सीएमओ नहीं बता पाए। सभी 12 के सैंपल जांच के लिए सैफई पीजीआई भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें