फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सामने आई बाइक, अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी अर्टिगा; मासूम समेत कई घायल

Fri, 05 Jun 2026 05:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला क्षेत्र के पटना नहर पुल के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से सटे खानपुर चौराहा निवासी इबकार उर्फ सानू अपनी अर्टिगा कार से सवारियों को लेकर औरैया से सहार होते हुए तिर्वा जा रहे थे। सुबह करीब 10:45 बजे जैसे ही कार पटना नहर पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सड़क से उतरकर गहरे गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में कार सवार सुनीता, गीता देवी, पार्वती देवी, केसर देवी, सगुना देवी, शारदा देवी और अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। वहीं छह वर्षीय अंशिका देवी का पैर फ्रैक्चर हो गया। बाइक सवार अभिषेक राजपूत निवासी रौदापुर बिधूना भी घायल हुआ है।

घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना पर ग्रामीणों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायलों की हालत सामान्य बताई गई। गंभीर रूप से घायल अंशिका को बेहतर इलाज के लिए चिचौली अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन





थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा को गड्ढे से बाहर निकलवा दिया गया है। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें