आगरा के जेकेवी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ मुकदमे की जांच अब आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा(ईओडब्ल्यू) के सुपुर्द की गई है। पिछले साल शमसाबाद के व्यक्ति ने आगरा के हरिपर्वत थाने में 15 आरोपियों के खिलाफ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ईओडब्ल्यू के एसपी बाबूराम ने बताया कि गौतम सिंह ने दिसंबर 2019 को आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। गौतम सिंह की छह साल पहले प्रवीण कुमार से मुलाकात हुई। प्रवीण ने जेकेवी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम से दफ्तर खोलने की जानकारी दी।