फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस : यूपी में इस जिले के एक गांव में हैं पीपल के 245 पेड़, खुशहाली पर पौधा लगाने की मान्यता

Sat, 05 Jun 2021 09:58 AM IST
शिखा पांडेय रियाज अहमद, अमर उजाला, औरैया

सार

ग्रामीणों का पीपल के नीचे की हवा पर ऐसा विश्वास है कि कहते हैं कि गांव में पहले तो जल्दी कोई बीमार ही नहीं होता। अगर हुआ भी तो मामूली इलाज से ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस 2021: मल्हौसी में पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर योग करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया जिले में बेला की ग्राम पंचायत मल्हौसी के लोग अपनी जीवन शैली को प्रकृति की छांव में संवार रहे हैं। चार हजार की आबादी वाले इस गांव में 245 पीपल के पेड़ हैं। लोगों की सुबह इन्हीं पेड़ों के नीचे व्यायाम से साथ शुरू होती है तो शाम भी पीपल की छांव में विश्राम के साथ ढलती है।
विज्ञापन


विश्वास और मान्यता भी ऐसी कि घर में खुशहाली आने के साथ लोग एक नया पीपल का पेड़ भी लगाते हैं। 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसे इस गांव में 677 घर हैं। ग्रामीणों का पीपल के नीचे की हवा पर ऐसा विश्वास है कि कहते हैं कि गांव में पहले तो जल्दी कोई बीमार ही नहीं होता।

अगर हुआ भी तो मामूली इलाज से ठीक हो जाता है।  गांव के शिवा राठौर, राजन गुप्ता, शिवम, गोपाल सोनी सभी कहते हैं कि बुजुर्गों ने यह पेड़ वरदान के रूप में उन्हें दिए हैं। कोरोना काल में भी इन्हीं पेड़ों ने हमें संजीवनी दी है। 
विज्ञापन




आज भी लगाएंगे पौधे
ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने बताया कि गांव में पीपल का पेड़ लगाने की बुजुर्गों की परंपरा को बरकरार रखा जाएगा। बुजुर्गों ने नई पीढ़ी के लिए वरदान के रूप में पेड़ दिए हैं। अब हम भी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पीपल के पेड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें