फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नए गंगा पुल पर तीन रात भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नए गंगा पुल पर 26, 27 और 28 जून को रात 10 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू करने के साथ विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। हल्के वाहन सिंगल लेन से पुल पार कर सकेंगे।
विज्ञापन


........
आगरा-इटावा से आने वाला ट्रैफिक

इटावा की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहन रामादेवी चौराहे से प्रयागराज एनएच-19 होते हुए बक्सर मोड़, सुमेरपुर मोड़ (चचरईखेड़ा) और फतेहपुर के रास्ते उन्नाव-लालगंज हाईवे (एनएच-31) से लखनऊ जा सकेंगे।
.......
बांदा-महोबा की ओर से आने वाला ट्रैफिक

महोबा और हमीरपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन घाटमपुर-जहानाबाद-बकेवर-पधारा मार्ग से एनएच-19 स्थित बक्सर मोड़ होते हुए लखनऊ जा सकेंगे। एनएच-34 स्थित आनूपुर मोड़ से बरिपाल स्टेशन मार्ग, जहानाबाद-बकेवर-पधारा होते हुए भी बक्सर मोड़ के रास्ते लखनऊ पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


........

अलीगढ़-कन्नौज की ओर से आने वाला ट्रैफिक

कन्नौज से लखनऊ जाने वाले वाहन एनएच-34 पर रामेश्वर धाम मंदिर कट से एसएच-40 और उन्नाव-हरदोई मार्ग (एसएच-38) का उपयोग कर उन्नाव के रास्ते लखनऊ जा सकेंगे। बिल्हौर-चौबेपुर से आने वाले वाहन चौबेपुर-बिठूर मार्ग से उन्नाव-हरदोई मार्ग (एसएच-38) होते हुए लखनऊ जा सकेंगे।
विज्ञापन


........

शहर से लखनऊ जाने वाले वाहन

शहर से लखनऊ जाने वाले हल्के वाणिज्यिक वाहन गंगाबैराज, पहाड़पुर, कन्हवापुर और शुक्लागंज मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें