फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के होनहारों की मदद को बढ़े हाथ

Thu, 25 Jun 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ में मुद्दा उठने के बाद ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 पास करके आईआईटी का टिकट हासिल करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर शहर के होनहार दो छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े हैं। डीएम के निर्देश पर एसीएम ने छात्रों के घर जाकर उनकी स्थिति जानी और उन्होंने डीएम को रिपोर्ट दे दी है, जिसके आधार पर शासन से मदद मांगी जाएगी।
विज्ञापन


एक छात्र हर्ष सैनी को प्रशासन की ओर से गुरूवार को 60 हजार का चेक दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कई अन्य लोगों ने भी छात्रों की मदद का ऐलान किया। आईआईटी में एडमिशन का टिकट पाने वाले होनहारों के आर्थिक संकट का मामला बुधवार को ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से उठाया गया।

इसका संज्ञान लेकर अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम)-वन योगेंद्र कुमार नौबस्ता केडीए कालोनी स्थित छात्र उत्तम कुमार के घर पहुंचे। उत्तम ने जेईई एडवांस में 472वीं रैंक हासिल की है। एसीएम ने परिवार की स्थिति की रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी है। डीएम ने कहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग की जाएगी। दूसरी तरफ उत्तम को पढ़ाने के लिए निजी संगठन भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


रघुनाथ फाउंडेशन ने उत्तम की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का भरोसा दिलाया है। इसके अध्यक्ष ओपी डालमिया और सचिव आरके सफ्फड़ हैं। इसके अलावा माडर्न एमिनिटी शोरूम मोतीझील चौराहा के डायरेक्टर ने उत्तम को बुलाकर बात की और कहा कि वह उसकी चार साल की पढ़ाई का खर्च उठाने को तैयार हैं। 

शारदा नगर में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अरुण कुमार की मदद की पहल भी हुई है। एसीएम-6 आरपी त्रिपाठी ने उसकी पारिवारिक स्थिति की रिपोर्ट बनाकर डीएम को दी है। ऐसे ही एक अन्य छात्र हर्ष सैनी को भी मदद उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। डीएम ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी स्टूडेंट की पढ़ाई में दिक्कत नहीं आएगी।

जिला प्रशासन और शासन से जो भी मदद होगी, उसे मेधावियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है। जो लोग फीस नहीं जमा कर सकते हैं, वह साक्ष्य के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर लें। एडीएम सिटी को इसका प्रभारी नामित किया गया है।

 वहीं समाजवादी छात्रसभा के नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार ने कहा है कि यह मामला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक ले जाया जाएगा। हर महीने की पांच तारीख को मुख्यमंत्री मीटिंग लेते हैं। इसी में कानपुर के होनहारों की आर्थिक हालात की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी। साथ ही मांग की जाएगी कि होनहारों की  आर्थिक सहायता की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें