फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर ने पत्नी को तीन तलाक देने की दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर में की शिकायत

Thu, 08 Aug 2019 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर के चमनगंज में रहने वाले एक इंजीनियर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। मामले की जांच इंस्पेक्टर चमनगंज को सौंपी गई है।
विज्ञापन


चमनगंज निवासी युवती की शादी मोहल्ले के ही एक इंजीनियर से पांच महीने पहले हुई थी। महिला के मुताबिक कुछ दिनों तक ससुराल में उसके साथ सभी अच्छे से पेश आए। इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि पति और ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक जब उसने पैसे लाने से इंकार कर दिया तो पति ने मारपीट की। इसके बाद वह मायके चली गई।

इस बीच उसके पति ने फोन कर धमकी दी कि 10 लाख रुपये नहीं दिए तो तीन तलाक दे दूंगा। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने शिकायत सुनने के बाद इंस्पेक्टर चमनगंज को जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें