फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पास टला बड़ा हादसा, बोगियों से अलग हुआ मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का इंजन

Fri, 06 Dec 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
कानपुर-फर्रुखाबाद रूट के बिल्हौर रेलवे स्टेशन से गुजर रही मथुरा-छपरा एक्सप्रेस (22532) का इंजन गुरुवार सुबह बोगियों से अलग हो गया। इंजन के अलग होते ही यात्रियों में अफरा तफरा मच गई। ट्रेन के गार्ड ने वायरलेस से इंजन लोको पायलट और बिल्हौर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर इंजन को रोका गया। करीब 42 मिनट की मशक्कत के बाद दोबारा इंजन को गाड़ी में जोड़कर रवाना किया जा सका। इस दौरान कई मालगाड़ियों को अन्य स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे करीब 40 मिनट तक रूट बाधित रहा।

बिल्हौर रेलवे स्टेशन मास्टर मुकेश बाबू ने बताया कि मथुरा-छपरा एक्सप्रेस कन्नौज रेलवे स्टेशन से चलकर बिल्हौर स्टेशन से नॉनस्टाप तेज रफ्तार में गुजर गई। ट्रेन बिल्हौर सीएचसी के पास पहुंची ही थी कि सुबह 5:20 बजे अचानक ट्रेन का इंजन बोगियों से अलग हो गया।
विज्ञापन


इससे बीबीपुर रेलवे क्रासिंग के पास झटका खाकर ट्रेन रुक गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चालक और सह चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर  इंजन को रोका। गार्ड ने वायरलेस पर स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचना दी। रेलवे स्टेशन के गैंगमैन और अन्य कर्मियों को मौके पर भेजकर कंपलिंग को जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें