फतेहपुर में बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन के आगे मौहार गांव के पास सुबह चार बजकर दस मिनट पर डाउन लाइन पर गाड़ी नंबर 12404 जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया।
इसके बाद मलवां से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर लगाने के बाद ट्रेन को सुबह सात बजकर बत्तीस मिनट पर रवाना किया जा सका। इस दौरान लगभग दो घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। बाद में कंसपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर यात्रियों ने हंगामा काटा। जिसके बाद वहां पर ट्रेन करीब 30 मिनट तक रूकी रही।