कानपुर से दिल्ली जाने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार सुबह 6:40 बजे झींझक के पास खराब हो गया। इससे ट्रेन दो घंटे 20 मिनट तक खड़ी रही। इससे ट्रेन सुबह 11:20 बजे के बजाय शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंची। नश्ता कर पूरा सफर करने वाले यात्री रास्ते भर भूखे रहे। देरी की वजह से नई दिल्ली से भी शताब्दी रात नौ बजे निकली। इंजन फेल होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
सुबह रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (12033) झींझक स्टेशन पर अचानक रुक गई। प्रेशर लो होने पर इंजन का पेंटो डाउन हो गया। इंजन फेल होने पर दूसरा इंजन लगवाया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इटावा के आगे सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाश्ता मिला। चाय-कटलेट, ब्रेड बटर, कटलेट या ऑमलेट के सहारे यात्रियों ने सफर पूरा किया। देर से पहुंचने की वजह से नई दिल्ली से ट्रेन रात नौ बजे कानपुर सेंट्रल के लिए निकली। वापसी में यात्रियों को नमकीन, चाय, पकौड़ी आदि दी गई। देरी के कारण यात्रियों को रात के खाने के तौर पर दाल-चावल दिया गया।