फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उन्नाव पहुंचे ऊर्जा मंत्री, अजगैन विद्युत सब स्टेशन का लिया जायजा

Mon, 12 Sep 2022 04:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार दोपहर लखनऊ-कानपुर हाईवे के नवाबगंज स्थित अजगैन विद्युत सब स्टेशन में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए विद्युत समाधान सप्ताह शिविर का जायजा लिया। 

विज्ञापन


12 से 19 सितंबर तक लगने वाले शिविर में ऊर्जा मंत्री ने उपखंड अधिकारी पुनीत निगम को उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सप्ताह शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे इसके लिए प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को आमंत्रित करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान ज्यादा बिजली खपत, बिल संबंधी, मीटर लगाने, स्मार्ट मीटर, कनेक्शन, लो वोल्टेज आदि से संबंधित 15 उपभोक्ता अपनी शिकायत का समाधान करा चुके थे। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि विद्युत समाधान सप्ताह शिविर में पहुंच समस्याओं का समाधान करा लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें