फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संदिग्ध हालातों में किसान का शव पेड़ से लटकता मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 12 Sep 2022 02:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में किसान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा जिले में संदिग्ध हालातों में 35 वर्षीय किसान का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। खेत के पास से निकल रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सुनील द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय राम अवतार निवासी नादादेव ने बीती रात गांव के बाहर बबूल के पेड़ से साफी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सुबह निकल रहे लोगों ने किसान का शव देखा तो हड़कंप मच गया। मौके में पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान रोहित निषाद ने बताया कि मृतक सुनील द्विवेदी गांव में खेती किसानी का काम करता था। किसान ने बीती रात आत्महत्या ली। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील आत्महत्या नहीं कर सकता। उसको किसी ने मार कर लटकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें