कानपुर। बाकरगंज चौराहे पर जेपी पैलेस के बाहर धंसी सड़क का निरीक्षण करने बृहस्पतिवार को महापौर प्रमिला पांडेय पहुंचीं। उन्होंने चंद कदम की दूरी पर स्थित परचून की दुकान देखी जहां दो चैंबर मिले थे। दुकान हटवाई गई। अभियंत्रण विभाग ने जेसीबी मंगाकर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। चौथे दिन भी यह पता नहीं चल सका कि डॉट नाला धंसा है या सीवर लाइन में लीकेज है।
नगर निगम जोन-3 के अधिशासी अभियंता आरपी तिवारी ने बताया कि खोदाई के बाद जलकल कर्मी को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। वह करीब 25 फीट गहराई तक गया तो वहां एक चैंबर मिला है। कैमरा न होने से वह वापस आ गया, अब शुक्रवार सुबह कैमरा लेकर उसे फिर उतारा जाएगा जिसके बाद पता चलेगा कि यहां डॉट नाला है कि नहीं।