फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर बने अवैध मकान को ढहाया

विज्ञापन
डेरापुर में अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। कस्बे के रसधान चौराहे से सेंगुर नदी घाट जाने वाली मुख्य सड़क पर बने अवैध मकान को एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से ढहा दिया गया। मकान में रखे सामान की सूची बनाकर नगर पंचायत ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रसधान चौराहे से सेंगुर नदी घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इससे मार्ग संकरा हो गया। वाहनों के निकलने में परेशानी होती थी। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से उक्त मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा था। मार्ग पर बने मकान के चलते नगर पंचायत ने कार्य रोक दिया। अवैध रूप से बने मकान के मालिक जमील शाह को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।
नगर पंचायत ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि जमील शाह ने नोटिस के छह माह बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया। इससे सड़क का काम रुका हुआ था। कई बार बुलाने के बाद भी आरोपी संपर्क में आ रहा था। जानकारी पर पता चला कि वह मकान में ताला बंद कर दिल्ली चला गया है। गुरुवार को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर सामान की सूची बनाकर कब्जे में लिया गया। इसके बाद मकान ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें