फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अतिक्रमण से लगा जाम, आधे घंटे परेशान रहे राहगीर

Thu, 12 Feb 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। नगर के मुख्य मार्ग पर फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। पैदल चलने वालों के लिए बने रास्तों पर दुकानदारों और ठेली खोमचा संचालकों का कब्जा है। इससे अक्सर जाम की स्थिति रहती है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब जाम लग गया। ई-रिक्शा, ऑटो के साथ ही दो पहिया वाहन सवार जाम में फंस गए। आधे घंटे बाद एक बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

सिकंदरा-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर झींझक नगर के छोटा चौराहा से नहरपुल तक सड़क किनारे फुटपाथों पर दुकानें सजी रहती हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और दोपहिया व चारपहिया वाहन आमने-सामने आने पर फंस जाते हैं। खासकर सुबह व शाम के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक साथ अधिक वाहन पहुंचने से जाम लग गया। चालकों ने वाहन आगे पीछे कर कड़ी मशक्कत की तब करीब एक बजे यातायात सुचारु हो सका।
नगर के विमल, अनुराग, हनी और मनीष आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग और नगर पालिका की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आए दिन जाम की स्थित रहती है। अतिक्रमण की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीरेंद्र राव ने बताया करीब छह माह पूर्व फुटपाथ खाली कराया गया था। दोबारा कब्जा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे ने बताया फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिससे जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें