इटावा भरथना पुलिस की मुठभेड़ में इनामी कुख्यात अपराधी सुंदर यादव मारा गया। बकेवर एसओ समेत तीन पुलिस जवान इस एनकाउंटर में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
पुलिस की जीप जिसपर बदमाश ने किए कई फायर
उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के आनैह नदी पुल के पास 15000 के इनामी बदमाश और उसके गैंग के सदस्यों से हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से मारा गया है, इस मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से एससो बकेवर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं ।
विज्ञापन
3 of 8
बदमाश की बाइक
सभी पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए मुख्यालय से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है । घायल बदमाश को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी उपचार के लिए भेजा गया है जहां सघन उपचार के दरम्यान उसकी मौत हो गयी।
4 of 8
पुलिस की जीप पर गोली के निशान
इटावा पुलिस की इस कामयाबी पर पुलिस अफसरों और जवानों का उत्साहबर्धन करने के कानपुर से एडीजी अविनाश सिंह इटावा पहुंच रहे है । इटावा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने आज यहां बताया कि आज तड़के इटावा पुलिस को इस बात की खबर मिली कि 15000 का इनामी कुख्यात अपराधी सुंदर यादव अपने गैंग के कई सदस्यों के साथ इस इलाके से गुजरने वाला है इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके उसको पकड़ना चाहा लेकिन बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से पुलिस को मुठभेड़ करने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी
बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में इनामी अपराधी सुंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है उसको जिला अस्पताल लाए जाने के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेज दिया गया है जहाँ उपचार के दरम्यान उसकी मौत हो गयी ।
विज्ञापन
6 of 8
घटनास्थल पर पड़ा खून और अपराधी की बाइक
बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से मुठभेड़ में शामिल बकेवर थाना प्रभारी आलोक राय स्वाट टीम के जवान रविंद्र सिंह और उदयवीर भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी
सुंदर यादव समाजवादी पार्टी के नेता राजवीर सिंह हत्याकांड का मुख्य हत्यारा राजवीर सिंह की हत्या 27 मई 2016 को चौबिया इलाके में नगला करोड़ी में उस समय हुई थी जब राजवीर सिंह अपने गांव से धार्मिक समारोह से वापस लौट रहे थे।
सुंदर यादव को चार अपराधियों के साथ में 15 जून 2016 को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अदालत में पेशी जाने के वकत सुंदर यादव पुलिस को चकमा देकर के फरार हो गया था मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद इटावा के एसएसपी वैभव कृष्णा अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं जो फिलहाल मुठभेड़ स्थल से वापस आने के बाद जिला मुख्यालय पहुंच गए हैं ।