फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार संग कानपुर में बढ़ेगा रोजगार, मेगा टेक्सटाइल पार्क का प्रस्ताव भेजने के सरकार के फैसले पर कपड़ा कारोबारी खुश

Thu, 11 Feb 2021 08:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से कानपुर में मेगा टेक्सटाइल पार्क का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की घोषणा से शहर के कपड़ा कारोबारियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि कानपुर में टेक्सटाइल पार्क समय की जरूरत है। इस पार्क के यहां बनने से होजरी, रेडीमेड व अन्य कपड़ों का उत्पादन कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही शहर के व्यापारियों को दूसरे राज्यों से उत्पाद मंगाने के बजाय शहर में ही अच्छा उत्पाद मिलने लगेगा। शहर के कर्नलगंज, हमराज कॉम्प्लेक्स, पेंचबाग, बेकनगंज, चमनगंज में रेडीमेड कपड़ों का बहुत बड़ा कारोबार है।

इस कारोबार में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। सालाना कारोबार करीब दो हजार करोड़ का है। इसी तरह होजरी के उत्पादों का बहुत बड़ा हब शहर है। हालांकि तकनीक में पीछे होने के कारण सूबे में 80 फीसदी उत्पाद कोलकाता, त्रिपुरा से आते हैं।
विज्ञापन


होजरी का कारोबार पनकी, दादानगर, दर्शनपुरवा के अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों में फैला हुआ है। इसका सलाना कारोबार करीब एक हजार करोड़ का है। जबकि 50 हजार लोगों को रोजगार मिलता है। शहर में जनरलगंज में कपड़ों का प्रदेश का सबसे बड़ा थोक बाजार भी है। ऐसे में टेक्सटाइल पार्क में बनने वाले उत्पादों को शहर में बिक्री के लिए बहुत बड़ा बाजार भी मिल जाएगा।
 
विज्ञापन

होजरी के उत्पादों का बहुत बड़ा गढ़ शहर है। टेक्सटाइल पार्क की यहां जरूरत है। नई तकनीक आने पर कोलकाता, त्रिपुरा में बने उत्पादों से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। पूरे प्रदेश की मांग भी यहीं से पूरी हो जाएगी। सरकार प्रस्ताव को जल्द मंजूरी दिलवाए। - बलराम नरूला, एमडी, जेटनिटवियर

प्रदेश सरकार की यह अच्छी पहल है। टेक्सटाइल पार्क के शहर में बनने से कारोबार कई गुना तक बढ़ जाएगा। इसके अलावा बहुत बड़े स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। कपड़ा क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार भी मुहैया कराता है। - नजम हमराज, एमडी, हमराज कॉम्प्लेक्स

शहर में नौघड़ा, जनरलगंज, रेशमवाली गली आदि में कपड़े के होलसेल की कई हजार फर्म हैं। टेक्सटाइल पार्क बनने से यहां बनने वाले उत्पादों को बिक्री का बड़ा प्लेटफार्म मिल सकेगा। उत्पादों की कीमत भी कम होगी। सरकार का प्रस्ताव बहुत अच्छा है। -  चरनजीत सिंह सागरी, अध्यक्ष, कानपुर कपड़ा कमेटी

पेंचबाग में सैकड़ों की संख्या में रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। अभी भी यह वर्ग असंगठित है। टेक्सटाइल पार्क यहां आने से रेडीमेड कपड़ों का कारोबार तेजी से बढ़ेगा। - एहसान हजारी, महामंत्री, पेंचबाग एसोसिएशन

यह भी जाने
- शहर में निटिंग, प्रॉसेसिंग की हैं 100-100 यूनिट
- कटिंग की इकाई करीब 300
- सिलाई की इकाई 1500
- कर्नलगंज, परेड में एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी इकाइयां
- हमराज और न्यू हमराज कॉम्प्लेक्स में कई हजार फर्म व दुकानें हैं।
- पेंचबाग में सौ से अधिक दुकानें और फर्म हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें