होजरी के उत्पादों का बहुत बड़ा गढ़ शहर है। टेक्सटाइल पार्क की यहां जरूरत है। नई तकनीक आने पर कोलकाता, त्रिपुरा में बने उत्पादों से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। पूरे प्रदेश की मांग भी यहीं से पूरी हो जाएगी। सरकार प्रस्ताव को जल्द मंजूरी दिलवाए। - बलराम नरूला, एमडी, जेटनिटवियर
प्रदेश सरकार की यह अच्छी पहल है। टेक्सटाइल पार्क के शहर में बनने से कारोबार कई गुना तक बढ़ जाएगा। इसके अलावा बहुत बड़े स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। कपड़ा क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार भी मुहैया कराता है। - नजम हमराज, एमडी, हमराज कॉम्प्लेक्स
शहर में नौघड़ा, जनरलगंज, रेशमवाली गली आदि में कपड़े के होलसेल की कई हजार फर्म हैं। टेक्सटाइल पार्क बनने से यहां बनने वाले उत्पादों को बिक्री का बड़ा प्लेटफार्म मिल सकेगा। उत्पादों की कीमत भी कम होगी। सरकार का प्रस्ताव बहुत अच्छा है। - चरनजीत सिंह सागरी, अध्यक्ष, कानपुर कपड़ा कमेटी
पेंचबाग में सैकड़ों की संख्या में रेडीमेड कपड़ों की दुकानें हैं। अभी भी यह वर्ग असंगठित है। टेक्सटाइल पार्क यहां आने से रेडीमेड कपड़ों का कारोबार तेजी से बढ़ेगा। - एहसान हजारी, महामंत्री, पेंचबाग एसोसिएशन
यह भी जाने
- शहर में निटिंग, प्रॉसेसिंग की हैं 100-100 यूनिट
- कटिंग की इकाई करीब 300
- सिलाई की इकाई 1500
- कर्नलगंज, परेड में एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी इकाइयां
- हमराज और न्यू हमराज कॉम्प्लेक्स में कई हजार फर्म व दुकानें हैं।
- पेंचबाग में सौ से अधिक दुकानें और फर्म हैं।