फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों और श्रमिकों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर दिया जाये रोजगार : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को उत्तर प्रदेश सेवायोजन एवं रोजगार की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के द्वारा चयनित लाभार्थी प्रवासी, निवासी श्रमिकों का अंकन जिला उद्योग केन्द्र, मनरेगा, मत्स्य तथा प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर की ओर से सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभागों में सेवायोजन या स्व रोजगार की योजनाओं की एक हेल्प डेस्क बनाएं, जिसमें प्रवासी/निवासी श्रमिकों का पंजीयन किया जाये। सेवायोजित कराने के बांद उन्हें पोर्टल पर अंकित करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त, जिला उद्योग अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारियों निर्देशित किया कि जो कामगार/श्रमिक ऐसे है जिनका सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन नहीं है उनका पंजीयन शत प्रतिशत करायें।
बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करायें तथा इसका प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा किया जाये, जिससे कि लोगों को जानकारी रहे। बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी। मौके पर सीडीओ सौम्या पाण्डेय, जीएम डीआईसी चन्द्रभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें