हरदोई जिले में अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में रोजगार सेवक के पुत्र को घर के अंदर संदिग्ध हालातों में गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे फर्रूखाबाद ले जाया गया। जहां लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस गोली लगने की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के सरेसर मजरा शिवपुरी निवासी मेवाराम गांव में रोजगार सेवक के पद तैनात हैं। शनिवार की दोपहार करीब 11 बजे उनके पुत्र गोपाल (18) को घर के अंदर संदिग्ध हालातों में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसका इलाज कराने के लिए फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल ले गए।
यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया गोपाल दो भाईयों में छोटा था। गोली कैसे लगी है या फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि गांव में लोगों से पूछताछ की गई। मामला संदिग्ध है, परिजन घर नही हैं। जांच की जा रही है।