फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बीटेक, एमबीए पास वालों के लिए 616 नौकरियां, एेसे करें आवेदन

Sun, 07 Oct 2018 11:51 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सेवायोजन कार्यालय में 11 को लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जीटी रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय में 11 अक्तूबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें पांच कंपनियां 616 नौकरियां लेकर आई हैं। शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 8 अक्तूबर से ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि मेले में बीटेक, एमबीए, नर्सिंग व फार्मेंसी अभ्यर्थियों के लिए मौका है। तीन कंपनियां कानपुर नगर और दो पूरे यूपी के लिए नियुक्तियां करेंगी। चयनित अभ्यार्थियों को 7500-15000 वेतन प्रतिमाह मिलेगा। अभ्यर्थी ऑफलाइन बायोडाटा विभाग में 8 अक्तूबर से जमा कर सकते हैं। आवेदन 10 अक्तूबर तक ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in  पर भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

ये कंपनियां आएंगी 

फाइल फोटो
बंडल टेक्नोलॉजिस, योमा बिजनेस साल्यूशन, लाइफट्रान हॉस्पिटल, जीफोर सिक्योर साल्यूशन, विनुथना फर्टिलाइजर के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें