फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए जरूरी खबर, 2765 युवाओं को रोजगार देंगी 28 कंपनियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 15 Feb 2020 10:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में 19 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। इसमें 28 कंपनियां 2765 नौकरियां लेकर आ रही हैं। मेले में 8वीं पास से लेकर आईटीआई, स्नातक, परास्नातक के अलावा एमबीए पास युवाओं तक के लिए मौका है। 
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि नौकरियां कानपुर नगर के अलावा अन्य राज्यों के लिए हैं। सेल्स, सिक्योरिटी, एडवाइजर, फूड डिलीवरी ब्वाय से जुड़ीं कंपनियां नौकरियां ऑफर करेंगी।
विज्ञापन

युवा 18 फरवरी तक कार्यालय में बायोडाटा जमा कर सकते हैं। विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर भी आवेदन की सुविधा है। मेला शुरू करने से पहले युवाओं की काउंसलिंग होगी।

इसमें कंपनियां नौकरी की प्रकृति, वेतन, काम का तरीका, अनुबंध या शर्त के बारे में जानकारी देंगी। कुछ नौकरियों में अनुभव भी मांगा गया है। 8200 रुपये से लेकर 22 हजार रुपये मासिक वेतन या भत्ता आफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें