फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता में सहयोग करें कर्मचारी

Thu, 05 Nov 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलासा ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ व कर्मचारियों के साथ बुधवार को बैठक की। जिसमें लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाए जाने को कहा गया। इसके लिए ग्रामीणों को दवा के सेवन का महत्व समझाने के साथ उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाए। जिससे अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ें। एमओआईसी डॉ. विकास कुमार ने कहा कि इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की सहभागिता की जरूरत है। इसके लिए बीडीओ संजय कनौजिया ने सभी एडीओ, सचिवों व ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान में सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। इसमें सफाई कर्मी भी सहभागिता करेंगे। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जिसका असर व्यक्ति को जीवन भर परेशान करता है। बैठक में पीसीआई के सुबोध दीक्षित, बीपीएम अरुण कुमार, बीसीपीएम सुरेंद्र प्रसाद, सचिव युवराज सिंह, रिंकल सिंह, सत्यम, अमरेश, सुनील कुमार सहित सभी कर्मचारी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें