फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजीव यादव को न्याय दिलाने के लिए कर्मचारियों ने निकाली श्रद्धांजलि यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका के दिवंगत वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव के समर्थन में सोमवार शाम कर्मचारी संगठनों ने श्रद्धांजलि यात्रा निकाली। शाम करीब पांच बजे विभिन्न कर्मचारी संगठनों के बैनर तले लगभग 250 से अधिक कर्मचारी एसएसपी चौराहे पर एकत्रित हुए। यात्रा में दिवंगत राजीव यादव के बेटे सिद्धार्थ समेत परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे। राजीव यादव के नाम के बैनर हाथों में लिए कर्मचारी मौन होकर बलराम सिंह चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा होते हुए तिकोनिया पहुंचे। तिकोनियां तिराहे से कर्मचारियों ने राजीव यादव को न्याय दिलाएं, राजीव यादव जिंदाबाद, दोषियों को सजा दिलाएं के नारे लगाए। बाजार के बीच यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर पालिका परिसर में जाकर यह यात्रा समाप्त हुई। यहां राजीव यादव की फोटो के सामने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अरविंद धनगर, धर्मेंद्र यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के विनोद यादव, उपेंद्र वर्मा, अंतरजनपदीय शिक्षक एसोसिएशन के संजीव यादव, अटेवा के अजय यादव, राजेश यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के रणविजय सिंह यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के धर्मेंद्र कुमार, डिप्लोमा फार्मासिस्ट के इंद्र कुमार, ग्रामीण पंचायती राज कर्मचारी संघ के शिवमंगल दास, नलकूप कर्मचारी संघ के अखिलेश कुमार, सिंचाई विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के शिवराम सिंह, उच्च शिक्षा शिक्षक संगठन के प्रो. शिवराज सिंह, लेखपाल संघ के अनूप यादव, गुरु प्रसाद, प्राथमिक सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन के बृजेश यादव, सिंचाई विभाग के संगठन के रामकुमार, राजकीय शिक्षक संघ से पूरन पाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गौर और महामंत्री देवेंद्र पाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें