फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी धुलकर पहन रहे पीपीई किट...सवाल पर प्रमुख सचिव ने साधी चुप्पी, अस्पताल में गंदगी पर हुए नाराज

Fri, 21 Aug 2020 11:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीपीई किट पहन कोरोना सैंपलिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर कांशीराम अस्पताल (कोविड लेवल-टू) पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आलोक कुमार उस समय थोड़ा असहज हो गए, जब उनसे सवाल किया गया कि यहां के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पुरानी पीपीई किट धुलकर क्यों पहनते हैं? इस पर वे चुप्पी साध गए और सीएमओ व कांशीराम अस्पताल के सीएमएस की तरफ देखने लगे।
विज्ञापन


सीएमओ ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया तो प्रमुख सचिव ने जांच कराने की बात कही। शहर में बढ़ते कोरोना मरीजों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए प्रमुख सचिव सुबह करीब 11 बजे कांशीराम अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने एडी डॉ. आरपी यादव, सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा, सीएमएस डॉ. दिनेश सचान आदि के साथ बैठक की। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया।

सीएमएस कक्ष से सीसीटीवी कैमरों से वार्ड में मरीजों को देखा। आईसीयू और वेंटिलेटर के कैमरे न चलने और परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई। इसके बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। खाने की गुणवत्ता खराब होने के सवाल पर इसे ठीक करने की बात कही। निरीक्षण में डॉ. केएस मिश्रा, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. एनएचएस गुप्ता, डॉ. स्वदेश गुप्ता, डॉ. सीमा राय, डॉ. अतुल सचान, डॉ. सुमित मिश्रा, डॉ. आशीष कटियार आदि रहे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव बोले, यहां लोग मास्क नहीं लगाते
प्रमुख सचिव ने कहा कि यहां के लोग अभी भी मास्क को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। आते समय रामादेवी चौराहे के पास कई लोग बगैर मास्क के नजर आए। अस्पताल के बाद वे न्यू डिफेंस कॉलोनी जीवन गार्डन भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें