कानपुर। नौबस्ता स्थित पब्लिक स्कूल की छत पर पड़ी सीमेंटेड टिन टूट जाने से शनिवार दोपहर घायल हुए कर्मचारी की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। दादानगर महापालिका काॅलोनी निवासी हर्ष जुनेजा (39) किदवईनगर स्थित पब्लिक स्कूल में नौकरी करते थे। इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर हर्ष किसी काम से स्कूल की ऊपरी मंजिल पर बनी सीमेंटेड टिन वाली छत पर चढ़े थे। अचानक टिन टूट जाने से वह ऊपर से नीचे आ गिरे। स्कूल प्रबंधक ने उनके घर वालों को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में तहरीर नहीं दी गई। (संवाद)