कानपुर। सचेंडी के भौंती के पास देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे उप डाकपाल राम सागर कश्यप घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। राम सागर चकरपुर डाकघर में उप डाकपाल हैं। शनिवार शाम करीब छह बजे वहां से लौटते वक्त हादसा हुआ। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद