फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: समूह की महिलाओं के ई-केवाईसी पर जोर, सीधे खाते में पहुंचेगी धनराशि

Mon, 05 Oct 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शासन से योजनाओं के तहत समूह की महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए मिलने वाली सहायता राशि में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इसके लिए मिशन की तरफ से जनपद में संचालित 10 हजार से अधिक समूह से जुड़ी 106748 महिलाओं की ई-केवाईसी कराई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की महिलाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जो महिलाएं पहले से जुड़ी हुई हैं, उनके बैंक खातों, आधार को मिशन के पोर्टल पर लिंक किया जा रहा है। साथ ही इनकी ई-केवाईसी कराई जा रही है। विभाग की मानें तो बीते 15 दिनों में 17833 महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी की जा चुकी है। जबकि तीन महीने में सभी की ई-केवाईसी पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
जिला मिशन प्रबंधक मोहम्मद तौकीर ने बताया कि मिशन की तरफ से समूह से जुड़ी महिलाओं को ई-केवाईसी कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बीएमएम व ग्राम पंचायतों में समूह की सखियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें अभी तक संदलपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 24.55 फीसदी महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। जबकि रसूलाबाद में 23.64 फीसदी का हो चुका है। वहीं सबसे धीमी गति की बात करें, तो झींझक में 9.85 फीसदी की ई-केवाईसी कराई गई है। कार्य को तेजी से पूरा किए जाने के लिए सभी डीएमएम लगातार ब्लॉकों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

..................
बयान....
समूह से जुड़ी महिलाओं की ई-केवाईसी कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सभी डीएमएम व बीएमएम के अलावा समूह सखियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे शासन की तरफ से महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके खाते में भेजने में आसानी होगी। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन

..................
ब्लॉक स्तर पर ई-केवाईसी की स्थिति
ब्लॉक - महिलाएं - ई-केवाईसी पूर्ण
अकबरपुर- 10772 - 1878
अमरौधा-12038 - 1276
डेरापुर - 8662 - 1151
झींझक - 8940 - 881
मैथा- 11309 - 2518
मलासा- 12276 - 1436
राजपुर- 8898 - 939
रसूलाबाद- 12813 - 3029
संदलपुर- 9758 - 2396
सरवनखेड़ा- 11282 - 2329
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें