फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई पर जोर, शेड्यूल के अनुसार दी जाए बिजली

Thu, 18 Dec 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की मासिक बैठक हुई। एडीएम ने औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर साफ सफाई कराने और शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया। कई उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। वहीं बिजली की ट्रिपिंग बनी रहती है। एडीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। वहीं राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर अतिक्रमण की समस्या निदान कराने को कहा। एक्सईएन रनियां को औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए।
एडीएम ने उद्यमियों से कहा कि विभिन्न आईटीआई पास प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप कराए। प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि जनपद के ओडीओपी ट्रेड अनुदेशकों की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है। व्यापारी बंधुओं ने अकबरपुर कोतवाली के पास सर्विस रोड बनाने, कानपुर से अकबरपुर वाया रूरा तक सीएनजी बस सेवा बहाल करने की मांग की। यहां उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सउद, उपायुक्त राज्यकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी, व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें