फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएमआई बाउंस तो झेलो फाइन

Fri, 13 Mar 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और आपने लोन लिया हुआ है और किस्त में देरी हो गई है तो आपके खाते से पेनाल्टी कटना तय है। इसी माह से एसबीआई में लागू हुई खास पेनाल्टी प्रोसीजर के तहत ऐसे मामलों में 562 रुपये फाइन भी कटने लगा है।
विज्ञापन


मुंबई स्थित सेंट्रल ऑफिस से पहली बार शुरू हुई इस पेनाल्टी से हजारों लोगों के खाते से यह रकम कट गई। अचानक रकम कटने से परेशान उपभोक्ता वजह जानने बैंक पहुंचे।

इस वित्तीय वर्ष में स्टेट बैंक के नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) में भारी बढ़ोतरी हुई है। यह स्थिति अकेले कानपुर नहीं पूरे देश में एसबीआई के सभी मॉड्यूल में है।
विज्ञापन


कानपुर में कार लोन डिफॉल्ट के मामले बेतहाशा बढ़े हैं। इसे लेकर बैंक ने एक ओर तो लोन देने की पॉलिसी बदली है, वहीं दूसरी ओर किस्त समय से नहीं अदा करने वालों पर पेनाल्टी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके तहत इस माह की शुरुआत में ही सभी लोन खाताधारकों को एसएमएस भेजकर यह बता दिया गया था कि अपनी किस्त का भुगतान निर्धारित तारीख के पूर्व कर दें, यदि ऐसा नहीं होता है तो 562 रुपये की पेनाल्टी लगाई जाएगी। तमाम लोगों ने इसे बेहद संजीदगी से लेते हुए किस्त समय से अदा कर दी।

वहीं बड़ी तादाद में ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि  मार्च के पहले हफ्ते में ही कई हजार लोनधारकों के खाते से 562 रुपये की कटौती हो गई।

सूत्रों के मुताबिक मुंबई स्थित मुख्यालय के सर्वर में ऐसी प्रोग्रामिंग कर दी गई है कि किस्त का समय पूरा होने के अगले दिन पेनाल्टी काट ली जाएगी। उधर बैंकों में कटौती की शिकायत लेकर पहुंच रहे ग्राहकों को बैंक कर्मी हेडऑफिस का सर्कुलर दिखाकर समझा रहे हैं।

डीजीएम (एसबीआई)  महेश गोयल ने बताया कि मुख्यालय से यह कंप्यूटराइज्ड सिस्टम शुरू हुआ है, जिसमें समय से किस्त न अदा किए जाने पर पेनाल्टी का प्रावधान किया गया है। लोन खाताधारक समय से अपनी किस्त जमा करके इससे बच सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें