फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों ने मरीज को ले जाने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बुखार और उल्टी से पीड़ित मरीज के अस्पताल पहुंचने से हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। कोरोना के संक्रमण की आशंका से एंबुलेंस चालकों ने ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी रोहन कौशल गाजियाबाद में एक मास्क फैक्टरी में काम करते हैं। लॉकडाउन के चलते वह शनिवार सुबह अपने घर आए। यहां तेज बुखार और उल्टी होने पर दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर सर दमन सिंह ने उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। करीब तीन घंटे बाद आराम मिली। इसके बाद भाई घर ले गया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि मरीज को बुखार व खांसी थी। एंबुलेंस चालकों के मेडिकल कालेज न ले जाने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें