कानपुर में चकेरी के गदियाना इलाके में एसटीएफ सिपाही शिवेंद्र सिंह सेंगर का घर चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था। शुक्रवार को केस्को टीम ने मीटर उखाड़ लिया। केस्को एक्सईएन के मुताबिक सिपाही पर 1.80 लाख रुपये बिल बकाया है। इसलिए कनेक्शन काटा गया था। इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया और कनेक्शन फिर से जोड़ लिया। सिपाही पर जुर्माना लगाया गया है। एसटीएफ लखनऊ में तैनात सिपाही शिवेंद्र के खिलाफ आय से अधिक मामले में आयकर विभाग और एंटी करप्शन विभाग भी जांच कर रहा है।