कपलिंग टूटने के बाद दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से फैजाबाद जा रही मालगाड़ी उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी। इसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे सिग्नल होने पर चालक ने मालगाड़ी आगे बढ़ाई। इस दौरान 11वें वैगन की वैक्यूम पाइप फटने के साथ ही उसकी कंपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने कपलिंग जोड़ने के साथ ही दूसरा वैक्यूम पाइप लगाया। करीब आधे घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।