फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धन्जुआ गांव में 37 घंटे बाद आयी बिजली, केवल एक घंटे ही चली

Mon, 15 Jun 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। दो दिन पहले आई आंधी में रायपुर उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की बिजली बेपटरी हो गई थी। फॉल्ट दूर कर गांवों में शनिवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। इधर धन्जुआ गांव में रविवार को 37 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई। केवल एक घंटे बिजली चली इसके बाद बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली के दर्शन नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मौसम खराब होने पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे आंधी आई थी। कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने से रायपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली कर्मी रात में फॉल्ट दुरुस्त नहीं कर सके। इस पर शनिवार सुबह पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ठीक कराए गए। इसके बाद 14 गांवों में 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
इधर धन्जुआ गांव में 37 घंटे बिजली गुल रही। उपकरण ठप रहने से लोग परेशान रहे। मोटर नहीं चल पाने से पेयजल किल्लत रही। लोगों ने शिकायत की तो बिजली कर्मी धन्जुआ गांव पहुंचे। इसके बाद लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर की खामी दुरुस्त की। दोपहर में करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली लेकिन एक घंटे बाद ही बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शिरोमणि सिंह, श्याम प्रताप सिंह, आदित्य शुक्ला, रामप्रसाद शुक्ला, उत्तम सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, छेदीलाल आदि ने बताया कि 37 घंटे बाद बिजली आई लेकिन एक घंटे ही चली।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस से परेशानी है। पेयजल किल्लत भी बनी है। मोबाइल फोन चार्ज न होने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। एसडीओ विकास सोनी ने बताया कि ट्रांसफार्मर से खराबी की वजह से धन्जुआ गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कर्मी भेजकर फाल्ट ठीक कराया था लेकिन दोबारा से कोई समस्या हो गई है। इसे जल्द की ठीक कराया जाएगा।
.................
फोटो- 27 आशुतोष सिंह।
फोटो- 28 आशुतोष शुक्ला।
मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे

आंधी के बाद से 37 घंटे बिजली गुल रही। मोबाइल फोन शोपीस बने हैं। पेयजल की किल्लत है। केवल एक घंटे के लिए रविवार को बिजली आयी इसके बाद से गुल है। - आदित्य शुक्ला
.....................

बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद कई बार शिकायत की। इसके बाद त्वरित सुनवाई नहीं हुई। रविवार को ट्रांसफार्मर की खामी ठीक कराई गई लेकिन एक घंटे ही बिजली चली। बिजली कर्मी केवल आश्वासन देते हैं। - आशुतोष सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें